स्याना: तहसील सभागार में विधायक ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत शिक्षकों को चिकित्सा कार्ड का वितरण किया
Siyana, Bulandshahr | Jul 8, 2026
तहसील सभागार में भाजपा के क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत शिक्षकों को चिकित्सा कार्ड का वितरण किया। बुधवार को चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह का आयोजन तहसील सभागार में किया गया। समारोह के दौरान विधायक ने शिक्षकों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तब कैशलेस उपचार की सुविधा के लिए चिकित्सा कार्ड वितरित किए।