पटना ग्रामीण: पटना में पूर्व सांसद प्रिंस राज ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बापू सभागार में 14 अप्रैल को मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय में पूर्व सांसद प्रिंस राज ने शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रिंस राज ने यह जानकारी दी है कि 14 अप्रैल को बापू सभागार में अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और दलित सेना के द्वारा आयोजित की जाएगी।