इस्लामनगर अलीगंज: जमुई के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान
जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को भी 4:30बजे तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा जांच अभियान संचालित किया गया। इस दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच कर कागजात, हेलमेट और सुरक्षा मानकों की जांच की गई।