महोबा: पाठा गांव में बेटे की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर परिवार ने एसपी कार्यालय में की शिकायत
Mahoba, Mahoba | Apr 17, 2026 बेटे की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा। पीड़ित धीरज का आरोप है कि 31 मार्च को उसके 18 वर्षीय बेटे निखिल को ट्रैक्टर से कुचलकर मार दिया गया। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी अब तक फरार है और खुलेआम घूम रहा है। परिजनों का कहना है कि राजीनामे का दबाव बनाया जा रहा है।