झांसी: झांसी में आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाकर 357 लीटर अवैध शराब बरामद की, एक महिला को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Dec 16, 2025 जिलाधिकारी और उप आबकारी आयुक्त के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। मंगलवार को आबकारी विभाग की टीमों ने आरा मशीन, खजराहा बुजुर्ग, खनियन चौराहा, अमगांव, सीकरी सहित कई स्थानों पर दबिश दी। दबिश के दौरान 357 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और आबकारी अधिनियम के तहत 04 अभियोग पंजीकृत किए गए।