झांसी: बिजौली स्थित आरएसपीएल फैक्ट्री में अग्निशमन निरीक्षण किया गया, सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए
Jhansi, Jhansi | Dec 16, 2025 पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय, लखनऊ के मार्गदर्शन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी के निर्देशानुसार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज किशोर राय ने मंगलवार को आरएसपीएल साबुन फैक्ट्री का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य फैक्ट्री में अग्नि सुरक्षा मानकों की जाँच करना था।