झांसी: झांसी के एसएसपी ने अंबावाय स्थित पुलिस दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, सहायक परिचालकों को दिए आवश्यक निर्देश
Jhansi, Jhansi | Dec 16, 2025 पुलिस दूरसंचार विभाग के नव चयनित सहायक परिचालकों का प्रशिक्षण मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र होमगार्ड, अंबावाय, सीपरी बाजार में जारी है। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण कर जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सहायक परिचालकों को अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के संबंध में संबोधित किया।