झांसी: वीरेंद्र राय को अखिल भारतीय कलवार संवर्गीय महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया, झांसी स्टेशन पर लोगों ने किया स्वागत
Jhansi, Jhansi | Dec 16, 2025 अखिल भारतीय कलवार संवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद झांसी के बड़े उद्योगपति वीरेंद्र राय का मंगलवार को झांसी रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। गत दिवस महाराष्ट्र के शिर्डी में हुए अधिवेशन में उन्हें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसकी खबर झांसी आते ही राय समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई।