परिहार: मोबाइल से ऑनलाइन जुआ खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
परिहार पुलिस ने गुप्त सूचना पर गोरहारी मदरसा के समीप छापेमारी कर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गोरहारी निवासी मोहम्मद गुड्डू उर्फ फखरुद्दीन, मोहम्मद ऐजाज, मोहम्मद जफर अब्बास उर्फ राजू एवं मोहम्मद आमिर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल फोन जब्त