चूरू: चूरू के बागला खेल मैदान में होगा 60 फीट ऊँचे रावण का दहन
Churu, Churu | Oct 19, 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व पर मंगलवार को शहर के बागला खेल मैदान में रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शाम 6.30 बजे 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रावण दहन के साथ ही दशहरा पर्व का उल्लास देखने को मिलेगा।