बिछिया: मलपहरी में जल गंगा अभियान के तहत जल मंदिर स्थापित किया गया
14 अप्रैल,मंगलवार की दोपहर 1बजे मोहगांव विकासखंड के ग्राम मलपहरी सेक्टर क्रमांक -1 में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया l जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी और ब्लॉक समन्वयक नेम लाल धुर्वे के निर्देशन में बुढ़नेर नाला की सफाई और जल संरक्षण को लेकर जागरूकता गतिविधियां संचालित की गई l