बिहार: चंडी थाना क्षेत्र के सालेपुर मोड़ के पास बाइक सवार ने साइकिल में मारी टक्कर साइकिल सवार की हुई मौत
Bihar, Nalanda | Jun 12, 2026 चंडी थानां क्षेत्र के सलेपुर मोड़ के पास साइकिल सवार को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार और साइकिल सवार दोनो घायल हो गए। दोनो घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेजाया गया जहाँ इलाज के दौरान साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक ठाकुर स्थान निवासी बुधन कुमार है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार की रात 8 बजे पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल लाई है।