बेगमगंज: केरपानी गांव में भीषण आग, तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, प्रशासन से सहायता की मांग
सुल्तानगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत खमरिया टीएनजी के केरपानी गांव में सोमवार शाम एक भीषण आग की घटना सामने आई। अज्ञात कारणों से खेत में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और करीब तीन एकड़ में फैली कटी हुई गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया।