कोलायत: कोलायत के खिंदासर और दासोड़ी पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उठाया लाभ
जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी बीकानेर डॉ. सी.एस. मोदी ने खिंदासर एवं दासोड़ी ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसटीएस कोलायत लक्ष्मीकांत छंगानी भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान शिविरों में टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आमजन को टीबी के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।