डुमरांव: नाजीरगंज और रानीबाग के ईंट भट्ठों पर छापेमारी, 16 बाल श्रमिक मुक्त, मालिकों पर केस दर्ज
Dumraon, Buxar | Apr 11, 2026 कोरानसराय थाना क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार की दोपहर 2 बजे नाजीरगंज और रानीबाग स्थित ईंट भट्ठों पर संयुक्त छापेमारी कर कुल 16 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई में श्रम विभाग, कोरान सराय पुलिस और एक स्वयंसेवी संस्था की टीम शामिल रही।