मंदसौर: बेटीखेड़ी में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग ने मृत मोर और गिलोल की बरामदगी की
मंदसौर जिले के सीतामऊ तहसील अंतर्गत ग्राम बेटीखेड़ी में राष्ट्रीय पक्षी मोर के अवैध शिकार के मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाहरगढ़ थाना की सूचना पर वन विभाग ने कार्रवाई कर मृत मोर और शिकार में प्रयुक्त गिलोल बरामद की,आरोपी करण बांचड़ा और प्रकाश बांचड़ा के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है,