दातागंज: दातागंज कोतवाली पुलिस ने 484 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
शनिवार शाम 4 बजे दातागंज कोतवाली पुलिस ने 484 ग्राम अवैध गांजा में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। गिरफ्तार अभियुक्त सचिन पुत्र रविंद्र यादव निवासी ग्राम सैंजनी थाना मूसाझाग का रहने बाला है। मुखबिर की सूचना पर डहरपुर कला गांव के पास से कच्ची सड़क से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है।