बोध गया: मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Bodh Gaya, Gaya | Jul 31, 2026 मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के औरा गांव में जमीनी विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सुशील कुमार ने गुरुवार की शाम 7 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में डब्लू कुमार एवं एक महिला शामिल हैं। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।