अगिआंव: अहिले गांव से पुलिस ने 45 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को भेजा जेल
Agiaon, Bhojpur | Jun 11, 2024 अहिले गांव से आज नारायणपुर पुलिस ने 45 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर थाना लाया। मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार धंधेबाज अहिले निवासी प्रमोद यादव बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधर पर धंधेबाज के घर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया।