अगिआंव: थाना क्षेत्र के पवना के पास दुर्घटना में युवक का हुआ मौत
Agiaon, Bhojpur | Jun 11, 2024 पवना के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक का मौत हो गया। युवक थाना क्षेत्र के रूदलपुर गांव निवासी अशोक यादव के 19 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार है। बताया जाता है कि मृतक सामान ख़रीदने पवना गया था कि आरा अरवल मुख्य मार्ग पर पवना के पास बस के चपेट में आकर जख़्मी हो गया। अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गया। युवक के मौत से गांव व परिवार में मातम पसरा है।