अगिआंव: नाली के विवाद को लेकर हुई मारपीट में मां-पुत्र हुए जख़्मी, नारायणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज
नारायणपुर के मड़नपुर में नाली विवाद के मारपीट में मां बेटा जख़्मी हो गए। जख़्मी मड़नपुर निवासी उर्मिला कुँवर व राहुल पाठक बनाये जा रहे है। पड़ोस में नाली साफ सफाई को ले विवाद हो गया था जिसमे मां व बेटा जख़्मी हो गए थे। इसको लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है उचित करवाई की जाएगी