अगिआंव: अगियांव विधायक ने रूदलपुर में मृतक के शोकाकुल परिवार से मिलकर दी सांत्वना
Agiaon, Bhojpur | Jun 11, 2024 अगियांव विधायक ने प्रखंड के रूदलपुर गांव में जाकर मृतक विशाल कुमार के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया। साथ ही विधायक शिव प्रकाश रंजन ने कहा कि इस दुख की घड़ी में भाकपा माले परिवार आपके साथ खड़ा है। बीडीओ से विधायक ने तत्काल मुआवजा देने को ले बात किया। मृतक का सोमवार के सुबह पवना के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गया था।