अगिआंव: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सुहागिनों ने सुहाग की रक्षा के लिए की वट सावित्री की पूजा
अगियांव प्रखण्ड में कई गांवों में आज सुहागिनों ने सुहाग की रक्षा को ले बट बृक्ष के नीचे बैठकर पूजा अर्चना की। मान्यता है कि माता सावित्री ने यमराज से लड़कर अपने पति सत्यवान को प्राण वापस लाया था। उस समय से ही ये परंपरा चलते आ रहा है। सभी महिलाओं ने बट बृक्ष के चारो तरफ परिक्रमा कर पति के लंबी उम्र को ले वर मांगा।