शाहजहांपुर: रोडवेज का प्रधान लिपिक चार हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, बरेली की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
शाहजहांपुर। रोडवेज बस स्टेशन पर तैनात प्रधान लिपिक नृपेश को बरेली से आई एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लिपिक पर चालकों और परिचालकों की ड्यूटी लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई के बाद टीम गिरफ्तार लिपिक को सदर बाजार थाने ले गई। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।एंटी करप्शन