मुरैना: माता बसैया थाना क्षेत्र के नगरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 10 हजार रुपये नकद, तीन सोने के पेंडल और चांदी की पाजेब चोरी कर ले गए।
जानकारी के अनुसार, घर की महिला अपने मायके उत्तमपुरा गई हुई थी। घर पर दादी और बेटे-बेटी सो रहे थे। इसी दौरान देर रात चोरों ने मकान की दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।
सुबह जब मनोज जाटव की नजर टूटी हुई दीवार पर पड़ी तो चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद तत्काल माता बसैया थाना पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।