सिमडेगा: श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव से संपन्न
सिमडेगा। तुकूपानी में बुधवार को श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। पुजारी ने बताया कि इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करते हैं। बुधवार दोपहर 1 बजे पुजारी ने इसकी जानकारी दी।