खेरागढ़: इरादतनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना ग्राम गोदूपुरा से थाना इरादतनगर जाने वाले मार्ग पर हुई। टीवीएस स्पोर्ट बाइक और अज्ञात वाहन के बीच टक्कर हो गई। हादसे में मौके का पुरा निवासी 30 वर्षीय शेर खान पुत्र स्वर्गीय मुंशी खान गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद