सिसई: सैंदा गांव के पास छारदा रोड में सड़क पर गिरा विशाल पेड़, आवागमन हुआ बाधित
Sisai, Gumla | Jul 13, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के सिसई से छारदा जाने वाली सड़क में बारिश के कारण एक विशाल पेड़ सैंदा गांव के पास गिर गया। पेड़ गिरने के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।हालांकि आसपास के ग्रामीण पेड़ की डालियां काटकर रोड को क्लियर करने के प्रयास में लगे हुए थे। पेड़ सड़क के साथ पास के घर के छप्पर में भी गिर गया। जिससे पास के ग्रामीण का घर का छप्पर भी टूट गया।