सिसई: मुर्गू करंज टोली में ग्रामीणों की जन समस्या को लेकर झामुमो ने चलाया जनसंपर्क अभियान
Sisai, Gumla | Jul 12, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के मुर्गू करंज टोली में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रवि उरांव और विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव की नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से विभिन्न प्रकार के जन समस्याओं की जानकारी ली गयी।साथ ही साथ झारखंड सरकार के द्वारा ग्रामीणों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाने का भी आश्वासन दिया गया।