सिसई: मेरंगबीरा नागेशिया टोली में महिलाएं पानी की समस्या के कारण,गांव छोड़ने की कर रही तैयारी
Sisai, Gumla | Jul 12, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित में मेरंगबिरा नागेशिया टोली गांव में पेयजल की समस्या काफी गंभीर हो गई है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने इसको लेकर बैठक की। महिलाएं पानी की कमी से काफी परेशान और आक्रोशित है।महिलाओं का कहना है कि उन्हें बहुत दूर से पानी लाने जाना पड़ता है।टअगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे लोग गांव छोड़कर चले जाएंगी।