सिसई: लोहरदग्गा के कूडू प्रखंड से होते हुए17हाथियों का झुंड छारदा पहुंचा,वन विभाग की टीम ने लोगों को सचेत रहने के दिए निर्देश
Sisai, Gumla | Jul 11, 2024 लोहरदग्गा के कूडू प्रखंड से होते हुए गुमला जिला के लठ गांव के पतरा टोली में 17 हाथियों का झुंड पहुंचा था। इसके बाद गुरुवार की शाम हाथियों की गतिविधि शुरू होने के बाद हाथी सिसई प्रखंड के छारदा गांव के समीप पहुंच गया। वहीं वन विभाग की टीम ने हाथियों को मशाल एवं अन्य वस्तुओं से डरा कर वापस भेजने का प्रयास किया। लेकिन वर्षा ने बाधित किया।