सिसई: ठेठईटांगर में युवक की हत्या होने पर पिता ने सिसई थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी,पुलिस कर रही है मामले की जांच पड़ताल
Sisai, Gumla | Jul 10, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित ठेठईटांगर गांव के दशरथ उरांव ने सिसई थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें बताया गया है कि अज्ञात लोगों के द्वारा उसके घर में आकर गली-गलौज करते हुए उसको पकड़कर ले जाया गया। जिसके बाद गांव में ही उसकी लाश मिली। प्राथमिक के दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।