जगदीशपुर: जगदीशपुर के दुलौर गांव में निकाला फ्लैग मार्च
लोकसभा चुनाव को देखते हुए जगदीशपुर थाना पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला।फ्लैग मार्च का मकसद मतदाताओं में विश्वास जगाना और उन्हें भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना। फ्लैग मार्च थानाध्यक्ष विगाऊ राम के नेतृत्व में दुलौर गांव से शुरू होकर पूरे गांव में भ्रमण किया।