भरतपुर: डीग में मेन बाजार शहर कोतवाली के पीछे महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में छात्रों को किया संबोधित
डीग में मेंन बाजार शहर कोतवाली के पीछे महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में सोमवार सुबह एसपी शरण गोपीनाथ कांबले पहुंचे। उन्होंने छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान विद्यालय के अध्यापकों ने एसपी का स्वागत साफा, दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया ।अपने संबोधन में एसपी कांबले ने छात्रों को हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलने की सलाह दी।