डग: डग में शिवसेना ने जलाया राहुल गांधी का पुतला, शिव सेना जिला प्रमुख बोले- सहन नहीं करेंगे अभद्र टिप्पणी
Dug, Jhalawar | Jul 6, 2024 डग में शिवसेना ने नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की हिंदू पर की गई टिप्पणी का विरोध करते हुए गणेश चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका व जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। कहा कि कोई भी हिंदू समाज के ऊपर ऐसी टिप्पणी करेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदू धर्म के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक है, गांधी को सांसद पद से हटाने की मांग की