डग: डग में रथ में सवार होकर नगर भ्रमण निकले भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, देवी सुभद्रा, धूमधाम से निकाली रथयात्रा
Dug, Jhalawar | Jul 7, 2024 डग में भगवान जगन्नाथ,बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की रथयात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्य मार्गो से धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा में भगवान के रथ को श्रृद्धालु अपने हाथों से खीचते हुए चल रहे थे। रथयात्रा का समूचे मार्ग में श्रृद्धालुओ ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य, उपसरपंच, वार्डपंचों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत कर पूजा अर्चना की