पाकरटांड: सिमडेगा के बोगेसेरा मलई गांव में जेठ जतरा कार्यक्रम का आयोजन, विधायक भूषण बाड़ा शामिल हुए
सिमडेगा के बोगेसेरा मलई गांव में बुधवार को 12:00 बजे जेठ जतरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है इसीलिए सभी लोग अपने संस्कृति के प्रति जागरूक रहें इस दौरान नगाड़े की ताल पर झूमते नाचते हुए नजर आए।