उनियारा: उनियारा से जयपुर भाजपा कार्यालय घेराव में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार हुई क्षतिग्रस्त
Uniara, Tonk | May 21, 2026 उनियारा से नीट पेपर लीक मामले में भाजपा कार्यालय के घेराव में भाग लेने जयपुर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कांग्रेस नेता राजू काटिया ने गुरुवार को सुबह 10 बजे बताया कि टोंक में नेशनल हाईवे पर खड़ी गाड़ियों के ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कारें क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन किसी भी कार्यकर्ता के कोई चोट नहीं आई है।