गुमला: सिंदूरदान से पहले दहेज में ₹2 लाख की मांग, दूल्हा समेत बाराती फरार, 7 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज
Gumla, Gumla | May 3, 2026 शहर में दहेज प्रथा का शर्मनाक मामला सामने आया है जहां शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद सिंदूरदान से ठीक पहले दूल्हे ने दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर दी। पहले शादी तय होने के समय पांच लाख रुपए की मांग की गई थी, जिस पर बातचीत के बाद तीन लाख पर सहमति बनी थी। इसके बाद दूल्हा बाराती समेत फरार हो गया। फिर गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।