खरगोन। मध्य प्रदेश में पेंशनरों को महंगाई राहत (डीआर) मिलने का रास्ता आसान होने पर जिले के पेंशनरों ने खुशी जताई। स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित आभार समारोह में प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन, पुलिस पेंशनर्स एवं शासकीय सेवानिवृत्त पेंशनर्स एसोसिएशन ने सांसद गजेंद्र पटेल का पुष्पहार और प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया।