जलालाबाद: मोहल्ला अंबेडकर नगर में पति ने पत्नी को बाहर वाली के चक्कर में जमकर पीटा, थाने में शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी महिला राजवती पत्नी राकेश ने थाने में शिकायत दर्ज करने के बाद बताया की 7 अप्रैल को अपने घर में फूल तोड़ने गई थी तभी उसके पति ने जान से मारने की नीयत से लात घुसो से पीटा एवं सरिया मार कर सर फोड़ दिया जिससे वह लहू लुहान हो गई.