बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में व्यापारी ने युवक के साथ की मारपीट छत से फेंका नीचे
फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में व्यापारी ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के बाद उसे होटल की छत से नीचे फेंक दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जो उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।