बरेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर में दबंगों द्वारा युवक को जमकर पीटा गया
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर पीटा गया है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है ।और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है। मारपीट की घटना को अंजाम देकर दबंग मौके से फरार हो गए।