बरेली: थाना सुभाष नगर के पटेल विहार के 50 वर्षीय व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत
बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र पटेल विहार के 50 वर्षीय सुभाष चंद्र पाठक के बेटे ने बताया कि कल पिता सिकलापुर से ड्यूटी से लौट रहे थे। इसी दौरान सीठौरा सैया गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनके पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।