बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर में दबंग ने व्यक्ति को पीट-पीट कर किया घायल
बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर में दबंग ने व्यक्ति को पीट-पीट कर घायल कर दिया। मामूली कहासुनी के बाद दबंग ने व्यक्ति के सिर पर ईट मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है। और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है।