बरेली: बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने तमंचे के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। युवक तमंचा लेकर घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तमंचे के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। और मामले में कार्यवाही करते हुए युवक को जेल भेज दिया है।