देवरी: उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरियाडीह में अज्ञात चोरों ने देर रात तीन सोलर प्लेट चुराए
Deori, Giridih | May 6, 2026 भेलवाघाटी थाना क्षेत्र स्थित हरियाडीह पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरियाडीह में बीते मंगलवार देर रात को अज्ञात चोरों के द्वारा विद्यालय में लगा तीन सोलर प्लेट चोरी हो गया उक्त आशय की जानकारी उक्त विद्यालय के सचिव मुंशी टुडू ने दी उन्होंने इसकी सूचना भेलवाघाटी थाना में भी दे देने की बात कही है उन्होंने बताया कि उक्त सोलर 15 वित्त के द्वारा लगया गया था