समस्तीपुर: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी दलित सेना ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई
समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी दलित सेना की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सदर अनुमंडल कार्यालय स्थित स्मारक स्थल पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलित कर उनके तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने बाबा साहेब के व्