चितरंगी: चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गडवानी में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत।
ग्राम गडवानी में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार उदित नारायण विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी गडवानी घर के पास ही मवेशियों को बांधने गया था इसी दौरान अचानक तेज आकाशीय बिजली चमकी जहां युवक बेहोश होकर गिर पड़ा वहीं परिजनों के द्वारा इलाज के लिए चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।