चितरंगी: जिला परिवहन विभाग की टीम ने गनियारी एवं विंध्यनगर में चेकिंग के दौरान 10 वाहनों पर की कार्यवाही, ₹3000 किया जुर्माना
जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के द्वारा जिले भर में लगातार बिना कागजात के चल रहे वाहनों पर सघन चेकिंग अभियान लगाकर कार्यवाही की जा रही है।जहां गनियारी व विंध्यानगर में चेकिंग के दौरान 2 ट्रैक्टर,1 जेसीबी,3 टैक्सी एवं 4 ट्रक जो बिना टैक्स और बिना पेपर के चल रहे थे जहां कुल 10 वाहनों को चेक किया गया जिनमें कागजात नहीं मिले इन वाहनों पर कार्यवाही की गई।